‘गब्बर’ Shikhar Dhawan ने क्रिकेट से लिया संन्यास, जारी किया Emotional Video

cricket khabritota.in cricket khabritota.in
Spread the love

38 वर्षीय भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया है। Dhawan को मिस्टर ICC के नाम से भी जाना जाता है.

Shikhar Dhawan ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. और साथ ही अपने खिलाड़ी साथियों का भी गुणगान किया है.

उन्होंने कहा, ”मैं अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं.”

क्रिकेट करियर उपलब्धियां

शिखर धवन का क्रिकेट करियर बेहतरीन उपलब्धियों वाला है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 34 टेस्ट खेलें हैं जहाँ उन्होंने 7 शतक, 5 अर्धशतक बनाये हैं।  167 वनडे में धवन के 17 शतक, 39 अर्धशतक हैं   और 68 टी20 मैच में धवन के 11 अर्धशतक हैं। वहीं अपने करियर के दौरान, धवन ने 10,000 से ज्यादा रन बनाए और कई यादगार पारियां खेलीं। उनके वनडे करियर की पारियों ने उन्हें टीम का एक स्थायी और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज बना दिया।

जानिए IPL में Shikhar Dhawan के पांच बडे रिकॉर्ड

1 सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड

2 लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

3 पांच IPL टीमों से खेल चुके हैं Shikhar Dhawan

4 सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे भारतीय

5 टॉप स्कोरर के मामले में दूसरे नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *