स्त्री 2 (Stree 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही इंडिया में गदर 2 एक था टाइगर चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

अब तक की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 191.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड 273 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड 283 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन किया है। यहां देखिए मेकर्स का ऑफिशियल ट्वीट।
